भूख बढाने के कुछ सरल से उपाय

भूख बढाने के कुछ सरल से उपाय

क्या आपको पता है हमारे शरीर के अन्दर भी अग्नि होती है। यदि नहीं तो हम  आपको बता देते हैं कि हमारे शरीर के अन्दर भी अग्नि होती है। जो हमारे द्वारा खाये गये भोजन को बिल्कुल अच्छी तरह से पचाने का काम करती है। और मान लो ये पेट की आग अगर ठण्डी हो जाए हमारे पाचन क्रिया में बहुत ही असर पडता है।

अगर खाना सही तरीके से नहीं पचेगा तो शरीर को बहुत सारे रोग हो सकते है। ये थोडा ध्यान देने की बातें हैं। आप भोजन को सही समय में नहीं  निपटाओगे तो आपको धीरे-धीरे भुख में कमी होनी शुरु हो जायेगी। हमारा शरीर थकान महसूस करने लगता है। सब चीजों का स्वाद भी फीका  लगने लगता है। और सीधी सी बात है इससे दिमाग पक बहुत असर होगा।
Bhukh-kaise-baday

अब  अगर आपको भूख न लगने की बीमारी है तो मैं  कुछ सरल से उपाय बताता हूं जिसे आप प्रयोग करके अपने शरीर को स्वस्थ कर सकते हो।

1. अगर आपको भूख नहीं लगती है तो
आप अपने फुले हुए सुहागे का प्रयोग कर सकते हैं। सुहागे को एक गिलास में हल्के गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बार प्रयोग करने से आपकी भूख सही तरह से खुल जाती है।

2. आपके घर में काला नमक होगा आप उसका प्रयोग करें।  काला नमक चाटने से भूख ज्यादा लगती है। और आपका पेट भी बिल्कुल साफ रहेगा।

3. ज्वर अग्नि को ठीक करने के लिए आप हरड के चूर्ण के साथ गुड का प्रयोग कर सकते हैं। इस से आपकी पेट की अग्नि ठीक हो जाएगी।

4. लस्सी का प्रयोग हर रोज करें। गिलास सेंधा नमक मिलाकर लस्सी जरूर पियें। यह पाचन क्रिया को सही रखती है।

5. जब भी आप खाना खाने जाओ तो उससे कुछ देर पहले आप अदरक में नमक मिलाकर उसे चबाये,  आपको खुलकर भुख लगेगी।

6. खाने में आप सलाद का प्रयोग करें। नीबू को सलाद के ऊपर निचोडे।  ये भूख बढाने वाला सरल उपाय है।

7. टमाटर का प्रयोग कर सकते है। उसके अंदर के के जूस को पीने से भूख बढती है।

8.छुहारों का प्रयोग दूध के साथ करें। उनको दूध के साथ उबाल कर पीये। फिर देखना भूख कैसे लगती है।

9. काली मिर्च तो हर घर में होती है।  आप बडे बूढों से इसके बारे में सीखे। वो भी आपको ये ही बतायेंगे की यह कितनी अच्छी औषधि है भूख को बढाने के लिए।

10. अगर आप हर रोज गाजर, चुकंदर  का जूस पीयेंगे तो तो सेहतमंद रहने के साथ साथ आपको खाना खाने में भी स्वाद आएगा।

11. सेब का सेवन जरूर करें क्योंकि सेब से भूख के साथ साथ हमारा खून भी साफ़ होता है।

12. जायफल के चूर्ण को शहद में मिलाकर हर रोज चाटने से पेट की अग्नि ठीक रहती है।

तो दोस्तो आप ऊपर बताये गये प्रयोगों में से किसी भी प्रयोग को कर सकते हो और अपनी भूख बढा सकते हो। और आपके सकारात्मक विचार भी  आपकी भूख को बढाने में सहायक हो सकते हैं। तो दोस्तो इसे Subscribe करना न भूले। आपको सभी बीमारियों के सरल से भी सरल उपाये अपने मेल पर मिल जायेंगे। आपकी कोई राय या सवाल हो तो आप Comment में पुछ सकते हैं।

Tags: bhukh badhane ke saral upay, bhukh kam karne ke upaye, motapa badhane ke gharelu upay in hindi, bhukh lagne ki dua

5 comments:

  1. ये जानकारी मेरे लिए तो काफी उपयोगी है भाई जी क्योकि मुझे बहुत कम भूक लगती है. आपके द्वारा बताये हुए टिप्स का उपयोग जरुर करुगा. धन्यवाद्

    ReplyDelete
  2. Nice Article keep visting on https://kahanikikitab.blogspot.in

    ReplyDelete
  3. Aasan upay hai, main inhe try karungi.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.